Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा में ग्रामीण ने आत्मदाह का किया प्रयास
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा में ग्रामीण ने आत्मदाह का किया प्रयास

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी शिकायत पर सुनवाई नहीं होने से दुखी होकर आत्मदाह का प्रयास किया। चौहान जब आमसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान सभास्थल पर इस व्यक्ति ने अचानक अपने थैले से मिट्टी तेल की बोतल निकाली और अपने शरीर पर डाल लिया। वह माचिस जलाकर आग लगाने ही वाला था, लेकिन आसपास खड़े लोगों ने उससे माचिस छीन ली। इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी आए और उसे सभास्थल से दूर ले गए।

इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंच पर उपस्थित थे। सभास्थल से दूर ले जाते समय आत्मदाह का प्रयास करने वाले इस व्यक्ति ने बताया कि वह मुरैना जिले का निवासी है और उसका नाम धर्मेन्द्र शर्मा है। उसकी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है।

पिछले दो साल से वह जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों से फरियाद और शिकायतें कर रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से दुख होकर उसने यह कदम उठाया। इस सभा में ग्वालियर व आसपास के इलाकों से ग्रामीण शामिल होने आए थे। इस संबंध में सवाल करने पर अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पुलिस इस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार के गोपालगंज में कोचिंग जा रहे डॉक्‍टर के पोते का हुआ अपहरण, जांच के लिए SP पहुंचे सिवान
Next: संसद में दिए गए बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया यह जवाब

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.