Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • संसद में दिए गए बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया यह जवाब
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

संसद में दिए गए बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया यह जवाब

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले 2 महीने से भी अधिक समय से बैठे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait, Bharatiya Kisan Union) ने बड़ा बयान दिया है। सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने कब कहा कि एमएसपी समाप्त हो रहा है? हमने तो यह कहा है कि एमएसपी पर एक कानून बनाया जाए। अगर ऐसा कानून बनता है तो देश के सभी किसान लाभान्वित होंगे। अभी, एमएसपी पर कोई कानून नहीं है और व्यापारियों द्वारा किसानों को लूटा जाता है।

बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। संसद में पीएम मोदी ने किसानों से अपना धरना-प्रदर्शन खत्म करने की गुजारिश की है। पीएम मोदी की इस अपील पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि एमएसपी पर कानून बना दो हम केंद्र सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

यह कहा है पीएम मोदी ने संसद में

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि एमएसपी था, है और रहेगा। इतना ही नहीं उन्होंने मंडियों के भी आधुनिकीकरण की बात कही है। पीएम मोदी ने गुजारिश की है कि किसानों को अपना धरना-प्रदर्शन खत्म करना चाहिए। किसानों ने केंद्र सरकार ने बातचीत की है और आगे भी चर्चा को तैयार है। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन खत्म होना चाहिए और चर्चा जारी रहनी चाहिए।

Post navigation

Previous: सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा में ग्रामीण ने आत्मदाह का किया प्रयास
Next: 69 हजार बेसिक शिक्षक भर्ती प्रकरण को लेकर दिव्यांग शिक्षक अभ्यर्थियों ने SCERT पर मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.