Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में परिषदीय स्कूलों में 66 हजार बच्चे अभी तक आधारहीन, सत्यापन में यह आंकड़े आए सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

लखनऊ में परिषदीय स्कूलों में 66 हजार बच्चे अभी तक आधारहीन, सत्यापन में यह आंकड़े आए सामने

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
11_02_2021-11_sp_city_office_21358166

बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित जिले के प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में पढ़ने वाले 66 हजार बच्चे अभी तक आधारहीन हैं। इन बच्चों के प्रवेश तो ले लिए गए, लेकिन आधार अब तक नहीं बना। बीते दिनों राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से कराए गए आधार सत्यापन में यह आंकड़े सामने आए हैं। जिले के 1666 स्कूलों में 2,02,421 बच्चे पंजीकृत हैं।

जिले में 1625 परिषदीय विद्यालय एवं 41 एडेड जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। इनमें 2,02,421 बच्चे पंजीकृत हैं। कुछ समय पहले विभाग ने तय किया कि इन विद्यालय में जो बच्चे पंजीकृत हैं, उनका आधार सत्यापन कराया जाए, जिससे सही संख्या पता चल सके। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशालय ने श्री ट्रान इंडिया लिमिटेड को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी।

दिसंबर तक जुटाया ब्योरा

बीएसए कार्यालय के मुताबिक दिसंबर तक सभी बच्चों का ब्योरा जुटाया गया। जिसमें प्रति विद्यालय बच्चों की संख्या, कितनों के आधार है ?  उसकी कापी मांगी गई। फिर एक जनवरी से सत्यापन शुरू किया गया। पांच फरवरी तक ब्लाक संसाधन केंद्रों पर सत्यापन के बाद जो आंकड़े आए, वो चौंकाने वाले हैं। जिले में 66,909 बच्चों का अभी तक आधार ही नहीं बना है। जबकि 10,249 बच्चों का आधार सत्यापित नहीं हो पाया। सिर्फ 1,21,824 बच्चों के आधार सही पाए गए।

बीएसए लखनऊ दिनेश कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के आधार सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। इनमें 1,21,824 बच्चों के आधार बने हैं। 66,909 के आधार नहीं हैं। उनके आधार बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अफगानिस्तान: पूर्वी नांगरहार प्रांत में पिछले पांच दिनों में मारे गए करोड़ों आतंकवादी
Next: पीएम मोदी ने तीरा के इलाज के लिए अमेरिका से आ रहे इंजेक्शन पर लगने वाला 6 करोड़ का टैक्स किया माफ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.