Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी ने तीरा के इलाज के लिए अमेरिका से आ रहे इंजेक्शन पर लगने वाला 6 करोड़ का टैक्स किया माफ
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश

पीएम मोदी ने तीरा के इलाज के लिए अमेरिका से आ रहे इंजेक्शन पर लगने वाला 6 करोड़ का टैक्स किया माफ

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
teera-kamat

मुंबई के एक अस्पताल में गंभीर बीमारी से जूझ रही 5 महीने की बच्ची तीरा के इलाज की उम्मीद जगी है। पीएम मोदी इलाज के लिए हाथ बढ़ाया है और तीरा के इलाज के लिए अमेरिका से आने वाले 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन पर लगने वाला 6 करोड़ का टैक्स माफ कर दिया है। टैक्स लगने के बाद इस इंजेक्शन का दाम 22 करोड़ रुपये हो रहा था।

बच्ची तीरा SMA Type 1 बीमारी से जूझ रही है, जिसका इलाज अमेरिका से आने वाले 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन से ही मुमकिन है। क्राउड फंडिंग के जरिए बच्ची के इलाज के लिए पैसे इकट्ठा किए जा रहे हैं, लेकिन अब पीएमओ ने भी मदद की है और यूएस से आने वाले इंजेक्शन पर लगने वाले एडिशनल 6 करोड़ का टैक्स छोड़ दिया है।

तीरा को जीन रिप्लेसमेंट थेरेपी के माध्यम से ठीक किया जा सकता है, जिसमें यूएसए से आयात की गई दवा ज़ोल्गेन्स्मा शामिल है। तीरा के माता-पिता ने अक्टूबर 2020 में और फिर जनवरी में अपनी बेटी की मेडिकल स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा की थी।

विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को पत्र लिखकर अमेरिका से इस महंगी दवा के आयात पर सभी लागू करों में छूट देने का अनुरोध किया था। जिसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने आयातित जीवनरक्षक दवा पर सीमा शुल्क से छूट देने की बात कही।

प्रियंका और मिहिर कामत, अंधेरी, मुंबई के निवास ने 14 अगस्त, 2020 को तीरा को जन्म दिया। जब वह पैदा हुई, वह सामान्‍य बच्चे की तरह थी। जन्म के दो सप्ताह बाद वह दूध पीते हुए बेचैन हो जाती थी और एक बार उसने सांस लेना बंद कर दिया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में परिषदीय स्कूलों में 66 हजार बच्चे अभी तक आधारहीन, सत्यापन में यह आंकड़े आए सामने
Next: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, भोजपुर में बदमाशों ने जेडीयू नेता की गोली मारकर की हत्‍य, पुलिस कर रही जांच

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.