Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, भोजपुर में बदमाशों ने जेडीयू नेता की गोली मारकर की हत्‍य, पुलिस कर रही जांच
  • क्राइम
  • देश
  • बिहार

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, भोजपुर में बदमाशों ने जेडीयू नेता की गोली मारकर की हत्‍य, पुलिस कर रही जांच

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
double-murder-4

नीतीश कुमार के सुशासन के दावे के उलट बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। यहां आम लोग क्या कहें सत्ताधारी पार्टी के नेता तक सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले का है। यहां के बड़हरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बुधवार रात सोते वक्त जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के मुताबिक लौहर श्रीपाल गांव निवासी धर्मपाल राम उर्फ भूतनाथ राम बुधवार की रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

वहीं इस घटना से नाराज इलाके के लोगों ने जेडीयू नेता के शव को सड़क पर रखकर आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग लौहार श्रीपाल गांव के समीप जामकर दिया। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी जामस्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी ने तीरा के इलाज के लिए अमेरिका से आ रहे इंजेक्शन पर लगने वाला 6 करोड़ का टैक्स किया माफ
Next: मध्यप्रदेश में 141 नए कोरोना संक्रमित मामले आये सामने, दो मरीजों की हुई मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.