Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चमोली हादसा: ड्रोन भी हुआ फेल,श्रमिकों को निकालने के लिए अब टनल के ऊपर से होगी ड्रिलिंग
  • उत्तराखंड
  • देश

चमोली हादसा: ड्रोन भी हुआ फेल,श्रमिकों को निकालने के लिए अब टनल के ऊपर से होगी ड्रिलिंग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

एनटीपीसी की सुरंग में फंसे 35 कर्मचारियों का सुराग लगाने भेजा ड्रोन फेल हो गया है। अब रेस्क्यू टीमें सुरंग के ऊपर से ड्रिलिंग कर पता लगाने की कोशिश करेंगी। तपोवन जल विद्युत परियोजना की जिस 400 मीटर लंबी सुरंग में बीते रविवार को जल प्रलय से  35 कर्मचारी फंस गए थे, अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। बचाव दल ने खोज और बचाव के लिए मंगलवार देर शाम सुरंग में ड्रोन भेजा, जो सुरंग के कुछ हिस्से तक ही जा पाया।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इस सुरंग में  जमा गाद को निकालने के लिए चार दिन से मशीनें लगी हैं, लेकिन पूरी सुरंग गाद से भरी होने से अभियान बार-बार बाधित हो रहा है। अब परियोजना की दो सुरंगों के मुहाने पर ड्रिलिंग करने का फैसला लिया गया है। 400 मीटर लंबी इस सुंरग की ऊपरी सतह बहुत कठोर है। इसलिए ड्रिलिंग करना भी चुनौती से कम नहीं है। सुरंग के अंदर मलबा निकालने में जुटी मशीनों को भी तब कुछ देर मुश्किल का सामना करना पड़ा, जब लोहे की बड़ी-बड़ी छड़ें टनल  के दोनों तरफ से उभर आईं।

परिजनों ने व्हाट्सएप के जरिये साधा संपर्क
अपनों की पहचान के लिए 86 परिजनों ने पुलिस के जारी व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क साधा। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सभी संबंधित व्यक्तियों को व्हाट्सएप से लापता लोगों की सूची व शवों की पहचान के लिए विवरण भेजा जा रहा है। इस प्रक्रिया से अब तक  दो शवों की शिनाख्त हो चुकी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोविड-19 के नए स्‍ट्रेन को लेकर WHO ने दी ये चौंकाने वाली जानकारी
Next: दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या पर भड़की कंगना रनौत, किया ये ट्वीट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.