Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोविड-19 के नए स्‍ट्रेन को लेकर WHO ने दी ये चौंकाने वाली जानकारी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 के नए स्‍ट्रेन को लेकर WHO ने दी ये चौंकाने वाली जानकारी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images (1)

पिछले साल चीन से शुरू हुई कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को तबाह कर दिया। अब कोरोना का नया स्‍ट्रेन दुनिया के कई देशों में कहर बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने घोषणा की है कि कोरोना वैरिएंट बी.1.1.7, जिसे पहली बार 20 सितंबर को ब्रिटेन में पाया गया वह अब 86 देशों में फैल चुका है।

अपने साप्ताहिक महामारी विज्ञान अद्यतन में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वैरिएंट बी.1.1.7 में प्रसार में वृद्धि हुई है और प्रारंभिक निष्कर्षो के आधार पर रोग की गंभीरता में वृद्धि के कुछ प्रमाण मिले हैं। 7 फरवरी तक अतिरिक्त छह देशों ने इस संस्करण के मामलों की सूचना दी है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, उदाहरण के तौर पर ब्रिटेन की बात करें तो नया वैरिएंट का सैंपल जांच 14 दिसंबर के सप्ताह में 63 प्रतिशत से बढ़कर 18 जनवरी के सप्ताह में 90 प्रतिशत हो गया है।

रिपोर्ट अनुसार, इसके अलावा डब्ल्यूएचओ दो अतिरिक्त कोरोना के प्रकार पर भी निगरानी कर रहा है जो सक्रिय रूप से फैल रहे हैं। इ.1.351 शुरू में दक्षिण अफ्रीका में देखा गया था और पी.1 स्ट्रेन को पहली बार ब्राजील में पाया गया।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, “7 फरवरी तक 44 देशों में इ.1.351 स्ट्रेन के मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि 15 देशों में पी.1 स्ट्रेन पाए गए हैं।”

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के राज से जल्द उठेगा पर्दा, अंतिम चरण में NCB की जांच
Next: चमोली हादसा: ड्रोन भी हुआ फेल,श्रमिकों को निकालने के लिए अब टनल के ऊपर से होगी ड्रिलिंग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.