Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • किसी युवा मुस्लिम नेता के लिए ऐसी महत्वाकांक्षा रखना काफी मुश्किल है: गुलाम नबी आजाद
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

किसी युवा मुस्लिम नेता के लिए ऐसी महत्वाकांक्षा रखना काफी मुश्किल है: गुलाम नबी आजाद

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
D90BF02F-87AD-4E65-B785-0E8CDEA596F5
राज्यसभा से हाल ही में रिटायर होने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद का कहना है कि किसी युवा मुस्लिम नेता के लिए प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना मुश्किल है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मैं निकट भविष्य की ही बात नहीं कर रहा हूं बल्कि आगामी कुछ दशकों तक ऐसी ही स्थिति रह सकती है। एक निजी न्यूज़ चैनल को दिए गए इंटरव्यू में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि किसी युवा मुस्लिम नेता के लिए ऐसी महत्वाकांक्षा रखना काफी मुश्किल है।
इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा में अपने विदाई भाषण में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि उन्हें भारतीय मुसलमान होने पर गर्व होता है। गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि मैं ऐसे कुछ खुशनसीब नेताओं में शामिल हूं, जो कभी पाकिस्तान नहीं गया। उन्होंने कहा था कि मैं जब पाकिस्तान के संबंध में खबरें पढ़ता हूं तो हिंदुस्तानी मुसलमान होने पर गर्व होता है। बता दें कि किसी मुस्लिम नेता के पीएम बनने की महत्वाकांक्षा को मुश्किल करार देने वाले गुलाम नबी आजाद ने 2018 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में एक कार्यक्रम में कहा था कि उनकी ही पार्टी के हिंदू नेता अब उन्हें प्रचार में बुलाने से हिचकते हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि कांग्रेस के ऐसे काफी कम हिंदू उम्मीदवार हैं, जो उन्हें प्रचार के लिए बुलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे चुनाव प्रचार के लिए बुलाने वाले हिंदू उम्मीदवारों की तादाद में तेजी से कमी आई है। उन्होंने कहा था कि इसका कारण यह है कि लोगों को लगता है कि मेरे जाने से उनके समर्थन में कमी आ जाएगी।

Post navigation

Previous: सपना चौधरी के नए एल्बम ‘गुंड़ी’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, दम धाकड़ लुक आया नजर
Next: पालघर दौरे पर हैं उद्धव ठाकरे, BJP की बढ़ सकती है परेशानी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.