Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पालघर दौरे पर हैं उद्धव ठाकरे, BJP की बढ़ सकती है परेशानी
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

पालघर दौरे पर हैं उद्धव ठाकरे, BJP की बढ़ सकती है परेशानी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज पालघर जा तहे हैं। उनका आज पालघर दौरा है। ऐसे में यह खबर वैसे तो सामान्य ही लग रही है लेकिन सीएम उद्धव के इस दौरे की चर्चा तेजी से हो रही है। चर्चा की वजह यह है कि उद्धव पालघर के खास इलाकों का दौरा करने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे पालघर के जव्हार तालुके का दौरा कर रहे हैं। आप जानते ही होंगे पालघर जिले के आठ तालुकों में से यह एक है। अब बात करें चर्चा की वजह के बारे में तो वह यह है कि यह तालुका भाजपा का गढ़ माना जाता है और यहां के जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में भाजपा ने ही अपना झंडा लहराया है।
हाल ही में इस बारे में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री और शिवसेना नेता दादा भुसे ने एक मशहूर चैनल से बात की। इस बातचीत में उनका कहना है, “यह दौरा राजनीतिक नहीं है। मुख्यमंत्री पानी, पर्यटन और कुपोषण के प्रश्नों को हल करने के लिए यहां आ रहे हैं। मकसद राजनीतिक नहीं विकास है।” वहीं आगे उन्होंने यह भी कहा, ‘मुख्यमंत्री पूरे महाराष्ट्र के हैं। जव्हार महाराष्ट्र में ही है। मुख्यमंत्री जहां जाना चाहें जाएंगे।’ अब मुख्यमंत्री के पालघर दौरे को वर्तमान में चल रहे शिवसेना और भाजपा के बीच बढ़ रहे तनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। आप तो जानते ही होंगे बीते दिनों ही अमित शाह ने अपने सिंधुदुर्ग दौरे में शिवसेना पर जमकर निशाना साधा था। उस दौरान वह कहते नजर आए थे कि, ‘शिवसेना के रास्ते पर भाजपा चली होती तो शिवसेना खत्म हो गई होती।’ उनके इन्ही बयानों के बाद से शिवसेना भाजपा पर आक्रामक हो चुकी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: किसी युवा मुस्लिम नेता के लिए ऐसी महत्वाकांक्षा रखना काफी मुश्किल है: गुलाम नबी आजाद
Next: अमेरिका में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवे पर एक साथ 130 गाड़ियां आपस में टकराई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.