Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली NCR में मौसम ने फिर बदला मिजाज, गर्म तापमान के बाद छाया कोहरा
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश

दिल्ली NCR में मौसम ने फिर बदला मिजाज, गर्म तापमान के बाद छाया कोहरा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1

मौसम निरंतर अपनी चाल को परिवर्तित होता हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली-NCR में सर्दी के लंबे सफर के उपरांत गर्मी ने दस्तक तो दे दी लेकिन आज फिर से दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। गौर करने वाली बात तो यह है कि दिल्ली में बीते 2-3 दिन बढ़े हुए तापमान के साथ गर्मी का रिकॉर्ड बना चुके हैं। अधिकतम तापमान में निरंतर  औसत से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जंहा इस बात का पता चला है कि निरंतर तीसरे दिन शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे 5 वर्षका रिकॉर्ड टूट गया। वर्ष 2016 में यह 27 डिग्री रहा था।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर पहुंच चुका है। अब केवल सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम मंत्रालय के अनुसार मैदानी क्षेत्र से ठंड अब वापसी की राह पर है। पर्वतीय क्षेत्रों में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण सर्दी थोड़ा रंग देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि जिसका आंशिक असर सुबह-शाम दिल्ली पर भी पड़ रहा है। हवा की चाल भी शांत है। इसलिए न्यूनतम तापमान में कोई खास कमी नहीं आ रही है।

जंहा इस बारें में कहा गया है कि शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 10.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम सामान्य से 4 अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 51 प्रतिशत रिकॉर्ड किया जा चुका है। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रिंकू शर्मा हत्याकांड से अब क्राइम ब्रांच उठायेगी पर्दा, दिल्ली पुलिस ने ट्रांसफर की जांच
Next: रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति गलवान घाटी और पैंगोंग झील का करेगी दौरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.