Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट : 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि ने किसानों से जुड़े टूलकिट को एडिट किया था पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट : 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि ने किसानों से जुड़े टूलकिट को एडिट किया था पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
GREATA

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बेंगलुरु से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है. फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन की संस्थापकों में से दिशा रवि को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. 4 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. आरोप है कि दिशा रवि ने किसानों से जुड़े टूलकिट को एडिट किया और उसमें कुछ चीजें जोड़ीं और उसे आगे भेजा.

असल में, किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस टूलकिट मामले की जांच-पड़ताल भी कर रही है. पर्यावरण संरक्षक ग्रेटा थनबर्ग ने हाल ही में एक टूल किट को ट्वीट किया था. जिसे उन्होंने बाद में हटा दिया. जांच में पता चला है कि इस टूल किट का स्क्रीप्ट राइटर एक खालिस्तानी संगठन है. इस मामले में दिल्ली पुलिस पड़ताल कर रही है. टूक किट मामले में अब दिशा रवि को गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने गूगल और अन्य बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों से टूल किट दस्तावेजों में जिन ई-मेल आईडी और यूआरएल का जिक्र किया गया था उनकी जानकारियों को लेकर सफाई मांगी थी. किसान आंदोलन को लेकर अमेरिका की पॉप सिंगर रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग जैसे मशहूर हस्तियों ने ट्वीट किया था. ग्रेटा ने टूल किट का जिक्र करते हुए लिखा था कि यदि आप भी मदद करना चाहते हैं तो यह रहा टूल किट.

Post navigation

Previous: पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा, नेताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
Next: दुखद : आंध्र प्रदेश के कर्नूल में भीषण सड़क हादसा ट्रक से टकराई बस, 13 लोगों की मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.