Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा, नेताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा, नेताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1600x960_500979-pulwama-01

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में दो साल पहले 14 फरवरी 2019 को आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए. पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा है. वहीं तमाम नेताओं ने भी शहीद जवानों के श्रद्धांजलि अर्पित की.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं उन बहादुर सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान कुर्बान कर दी. भारत राष्ट्र की सेवा और उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा. हम उनके परिवारों के साथ खड़े रहेंगे जिन्हें इस हमले का खामियाजा भुगतना पड़ा.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं उन वीर शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने 2019 में इस दिन भीषण पुलवामा हमले में अपनी जान गंवा दी. भारत उनके असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों को नमन. देश आपका ऋणी है.

सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि पुलवामा के आतंकी हमले में देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले सेना के अमर वीर जवानों की शहादत को सादर नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि.

बता दें कि पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे.

इस हमले को अंजाम देने वाले आदिल, कारी यासिर, सज्जाद भट्ट, उमर फारूक, मुदसिर अहमद खान आदि सभी मारे जा चुके हैं. वहीं भारत ने सीमापार जाकर जवानों की शहादत का बदला लिया था.

Post navigation

Previous: गरमागरम बहस के बीच चीन ने WHO को कोरोना के शुरुआती आंकड़े देने से किया इनकार
Next: ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट : 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि ने किसानों से जुड़े टूलकिट को एडिट किया था पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.