Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अधिसूचना जारी : विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार अपने कर्मचारियों को आवास का तोहफा देगी
  • देश
  • मुख्य समाचार

अधिसूचना जारी : विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार अपने कर्मचारियों को आवास का तोहफा देगी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार अपने कर्मचारियों को आवास का तोहफा देने जा रही है। राज्य के शहरी विकास विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सरकारी कर्मचारी अपने आय की श्रेणी के मुताबिक को-ऑपरेटिव तैयार कर आवास के लिए भूखंड हेतु सरकार के पास आवेदन कर सकते हैं। न्यूटाउन के एक्शन एरिया एक, दो व तीन में इस बाबत 400 भूखंड आवंटित किए गए हैं, जिसके लिए आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन के लिए आय की तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं-उच्च आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग-एक व दो। जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रत्येक को-ऑपरेटिव में कम से कम आठ लोगों का होना जरुरी है। लॉटरी के जरिए भूमि आवंटित की जाएगी। भूमि को 99 वर्षों के लिए पट्टे पर दिया जाएगा। गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए बंगाल की तृणमूल सरकार हरेक तबके को खुश करने के प्रयास में जुटी हुई है। इससे पहले पेश हुए राज्य बजट में भी लोकलुभावन घोषणाओं की झड़ी लगा दी गई थी।

वित्तमंत्री अमित मित्रा के अस्वस्थ होने के कारण विधानसभा नहीं आ पाने की वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद राज्य बजट पेश किया था। बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बहुत सी घोषणाएं की गई थीं और अब सरकार उनके लिए एक और आकर्षक आवास योजना लेकर आई है। उच्च आय वर्ग के लिए 19,87,196 रुपये प्रति कट्ठा की दर से 5.18 कट्ठा जमीन आवंटित की गई है जबकि मध्यम आय वर्ग एक व दो के लिए 16,55,997 रुपये प्रति कट्ठा की दर से क्रमश: 4.03 और 5.01 कट्ठा जमीन आवंटित की गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हडकंप : पोलैंड के 350 से अधिक खेतों में पाया जाने वाले जानवर मिंक में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि
Next: चमोली आपदा : राहत बचाव कार्य में 40 शव बरामद, 164 लोग अब भी लापता

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.