Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हडकंप : पोलैंड के 350 से अधिक खेतों में पाया जाने वाले जानवर मिंक में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि
  • देश
  • विदेश

हडकंप : पोलैंड के 350 से अधिक खेतों में पाया जाने वाले जानवर मिंक में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से लड़ रही है. इसी क्रम में पोलैंड में पाए जाने वाले मिंक जानवर में इस जानलेवा वायरस के नए स्ट्रेन के पाए जाने की पुष्टि हुई है. पोलैंड के कृषि मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उत्तरी पोलैंड के एक खेत में पाए गए मिंक में नए स्ट्रेन की मौजूदगी पाई गई है जो मनुष्यों तक पहुंच सकता है.

पिछले महीने के अंत में वायरस कारतुज़ी काउंटी में मिंक में पाया गया था. कृषि अधिकारियों ने पोलैंड में इस तरह का पहला मामला बताया था, जिसमें देश में 350 से अधिक खेतों में ये जानवर पाया गया था.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “डेनमार्क और नीदरलैंड में मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर और पिछले साल के अनुभवों से प्राप्त डेटा स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि पोलैंड में भी यह वायरस मिंक से मनुष्यों में फैल सकता है.”

दुनिया में सबसे ज्यादा संख्या में करीब 17 मिलियन मिंक डेनमार्क में हैं, जिन्हें बीते साल नवंबर की शुरुआत में कोरोना वायरस के प्रकोप का सामना करना पड़ा और अधिकारियों ने लोगों के बीच वायरस के नए स्ट्रेन से होने वाले संक्रमण का पता लगाने का आदेश दिया था.

अगस्त में, नीदरलैंड में कई कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वहां की सरकार ने 100 से अधिक ऐसे खेतों को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया था जहां मिंक की मौजूदगी थी.

Post navigation

Previous: दुखद : आंध्र प्रदेश के कर्नूल में भीषण सड़क हादसा ट्रक से टकराई बस, 13 लोगों की मौत
Next: अधिसूचना जारी : विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार अपने कर्मचारियों को आवास का तोहफा देगी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.