Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे पर रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, कैमरे में हुआ कैद, दस गिरफ्तार
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे पर रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, कैमरे में हुआ कैद, दस गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने के आरोप में शिवसेना के दस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. शिवसेना के ये कार्यकर्ता कल वैलेंटाइन डे के दिन हबीबगंज इलाक़े के काऊबॉय रेस्टोरेंट में घुस गए थे, जहां उन्होंने पहले हंगामा किया और बाद में तोड़फोड़. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

तोड़फोड़ करने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल

शिवसेना के जिन 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया है, उनमें तीन महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं. रेस्टोरेंट में इस दौरान कई परिवार और आम लोग खाना खा रहे थे. इन लोगों से भी कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी की. भोपाल पुलिस ने कल शाम सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया था और अब उनकी गिरफ़्तारी हुई है.

वैलेंटाइन डे देश की संस्कृति के खिलाफ- कार्यकर्ता

बताया जा रहा है भोपाल में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पहले ही एलान कर दिया था कि वह वैलेंटाइन डे नहीं मनाने देंगे, क्योंकि ये देश की संस्कृति के खिलाफ है. बड़ी बात यह है कि जिस रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई, उसकी सामने हबीबगंज पुलिस स्टेशन भी है. बावजूद इसके शिवसेना के इन कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की.

वैलेंनटाइन डे ईसाइयों का है, हम इसके समर्थक नहीं- संस्कृति बचाओ मंच

इस पूरे मामले पर जब एबीपी न्यूज़ ने संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी से सवाल किए तो उन्होंने कहा, ”रेस्टोरेंट में अश्लीलता हो रही थी और लोग शराब पी रहे थे. ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” उन्होंने कहा, ”पहले एक दिन वैलेंनटाइन डे मनता था. अब पूरे हफ्ते वैलेंनटाइन डे मनता है. अगर ऐसी चलता रहा तो पूरे महीने वैलेंटाइन डे मनेगा. वैलेंनटाइन डे ईसाइयों का है. हम इसके समर्थक नहीं बल्कि राधा कृष्ण, मीरा-कृष्ण के प्रेम के समर्थक हैं.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ बेहद रोमांटिक में अंकिता ने मनाया वैलेंटाइन डे
Next: म्यांमार में तख्‍तापलट के बाद विरोध प्रदर्शन तेज, सड़को पर दिखी सेना की बख्तरबंद गाड़ियां

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.