Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • MP के सीधी में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, अबतक सात के मिले शव
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मेन स्लाइड

MP के सीधी में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, अबतक सात के मिले शव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2021_2image_11_08_136617161roadaccident-ll

मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा हुआ है. यहां यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई है. ये हादसा रीवा-सीधी बॉर्डर के पास छुहियाघाटी के नजदीक हुआ है. बाणसागर परियोजना की ये नहर है, जिसमें बस गिरी है. नहर से सात लोगों के शव निकाले गए हैं. जिनकी पहचान अभी नहीं हुई है. फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है.

बारह से ज्यादा लोग खुद पानी से बाहर निकल आए

बता दें कि मौके पर एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई है. घटना सुबह आठ बजे के करीब हुई है. बारह से ज्यादा लोग खुद पानी से बाहर निकल आए हैं. हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारी से पूरी जानकारी ली और बाणसागर डैम से नहर का पानी रोकने के आदेश दिए हैं, ताकि नहर में पानी कम हो जाए और राहत का काम तेजी से हो सके.

बस में करीब 50 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल

बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. नहर में पानी ज्यादा है, इसलिए पूरी बस उसमें समा गई है. हादसे के बाद आस पास के गांववालों आए और उन्होंने कई लोगों को नहर से निकाला.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: म्यांमार में तख्‍तापलट के बाद विरोध प्रदर्शन तेज, सड़को पर दिखी सेना की बख्तरबंद गाड़ियां
Next: सीरम की कोविड वैक्सीन को WHO ने दी हरी झंडी, दुनियाभर में आपातकालीन उपयोग की मिली मंजूरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.