Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीरम की कोविड वैक्सीन को WHO ने दी हरी झंडी, दुनियाभर में आपातकालीन उपयोग की मिली मंजूरी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

सीरम की कोविड वैक्सीन को WHO ने दी हरी झंडी, दुनियाभर में आपातकालीन उपयोग की मिली मंजूरी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
-

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोरोना टीके को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी प्रदान की है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इस टीके को कोविशील्ड के नाम से तैयार किया है। इस मंजूरी के बाद महामारी से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सहायता से दुनियाभर के देशों में वैक्सीन की लाखों डोज पहुंच सकेंगी।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और दक्षिण कोरिया की एस्ट्राजेनेका-एसकेबायो द्वारा बनाए जा रहे एस्ट्रोजेनेका टीके को आपातकालीन मंजूरी प्रदान की है। डब्ल्यूएचओ द्वारा एस्ट्राजेनेका के कोरोना टीके को हरी झंडी मिलने के साथ ही गरीब देशों में भी इसकी खुराक पहुंचना सुनिश्चित हो पाएगा।

पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ समूह ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए एस्ट्राजेनेका टीके के इस्तेमाल की सिफारिश की थी। हालांकि, डब्ल्यूएचओ वैक्सीन को अनुमोदित या विनियमित नहीं करता है, लेकिन जिन विकासशील देशों में दवा नियामक व्यवस्था मजबूत नहीं है, उनके लिए वह वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव का आकलन करता है।

दुनियाभर में 10.9 करोड़ लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वहीं 24 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भी दुनिया के कई देशों ने अभी तक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू नहीं किया है और यहां तक कि समृद्ध देशों को भी टीके की खुराक की कमी का सामना करना पड़ रहा है। वैक्सीन की मांग इतनी है कि निर्माता उत्पादन में तेजी लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: MP के सीधी में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, अबतक सात के मिले शव
Next: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 5 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.