Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड: शपथ ग्रहण पर सचिवालय संघ और सचिवालय प्रशासन आमने-सामने, जानिए कारण
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तराखंड: शपथ ग्रहण पर सचिवालय संघ और सचिवालय प्रशासन आमने-सामने, जानिए कारण

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

सचिवालय संघ के चुनाव परिणाम पर एक प्रत्याशी की शिकायत पर सचिवालय प्रशासन द्वारा जांच बिठाने और अंतिम निर्णय न होने तक शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने के मामले को लेकर सचिवालय संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने सचिवालय प्रशासन पर सचिवालय संघ के कार्यों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है। संघ ने कहा है कि संघ के संविधान में सचिवालय प्रशासन की भूमिका का कोई उल्लेख नहीं है। ऐसे में जांच जैसे अनावश्यक कार्रवाई को निरस्त किया जाए।

सचिवालय संघ में जनवरी में हुए चुनावों में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी और महासचिव पद पर बसंत जोशी ने जीत दर्ज की थी। अध्यक्ष पद पर जीत का अंतर मात्र नौ वोट था। इस पर अध्यक्ष पद के हारे हुए प्रत्याशी ने निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सचिवालय प्रशासन को पत्र देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस पर सचिवालय प्रशासन ने अपर सचिव प्रताप शाह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

संघ ने स्थगित किया शपथ ग्रहण समारोह 

सचिवालय संघ ने 16 फरवरी को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर दिया है। संघ की कार्यकारिणी की बैठक में चमोली में आई आपदा के मद्देनजर इस कार्यक्रम को स्थगित करते हुए 22 फरवरी से 28 फरवरी के बीच करने का निर्णय लिया है।

अनुसचिव जेपी मैखुरी को बनाया सलाहकार

संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संघ के वरिष्ठ सदस्य और अनुसचिव जेपी मैखुरी को संघ का सलाहकार मनोनीत किया है। संघ ने गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने के दिए सुझावसचिवालय संघ ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में आ रही विसंगतियों को दूर करने के लिए अपने सुझाव सौंपे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
Next: पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आये 9 हजार से ज्यादा केस, साढ़े 87 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.