Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

पेट्रोल और डीजल की कीमत मंगलवार (16 फरवरी) को देश भर में आठवीं बार बढ़ी है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने पेट्रोल की दर में 26-30 पैसे प्रत‍ि लीटर और डीजल की कीमतों में 33-38 पैसे लीटर का इजाफा किया है।

आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 88.99 रुपये पहुंच गई हैं, जबकि डीजल की कीमत 79.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पिछले आठ दिनों में पेट्रोल की कीमत में 2.36 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की दर में 2.91 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पहली बार 89 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई, क्योंकि ओएमसी ने लागत के अनुरूप ईंधन की कीमतें बढ़ाना जारी रखा।

मुंबई के नागरिकों को सोमवार की कीमत में 29 पैसे की वृद्धि के बाद एक लीटर पेट्रोल के लिए 95.75 रुपये का भुगतान करना होगा। एक लीटर डीजल की कीमत 86.72 रुपये है, जो कल के 86.34 रुपये प्रति लीटर से 38 पैसे अधिक है। कोलकाता में पेट्रोल के मूल्य में सोमवार को 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई और यह 90.54 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल की कीमत सोमवार की तुलना में 35 पैसे अधिक 83.29 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल आज चेन्नई में 26 पैसे महंगा हो गया और 91.45 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 84.77 रुपये हो गई, जो कल के 84.44 रुपये प्रति लीटर से 33 पैसे अधिक है।

16 फरवरी को नवीनतम बढ़ोतरी के बाद आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम:

शहर  पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 89.29 79.70
मुंबई 95.75 86.72
चेन्नई 91.45 84.77
हैदराबाद 92.84 86.93
बेंगलुरु 92.28 84.49
पटना 91.67 84.92
लखनऊ 87.87 80.07
जयपुर 95.75 88.07
गुरुग्राम 87.29 80.27

पिछले हफ्ते तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कीमतों को कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल पर करों में कटौती की संभावना से इनकार किया था। मंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ईंधन की डीजल दरों से बहुत कम लेना-देना है और कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत पर निर्भर हैं। यहां उल्लेख करने योग्य बात यह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग स्थानीय करों और लगाए गए वैट की वजह से अलग-अलग होती हैं।

Post navigation

Previous: सीरम की कोविड वैक्सीन को WHO ने दी हरी झंडी, दुनियाभर में आपातकालीन उपयोग की मिली मंजूरी
Next: उत्तराखंड: शपथ ग्रहण पर सचिवालय संघ और सचिवालय प्रशासन आमने-सामने, जानिए कारण

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.