Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पिछले 24 घंटों में 11 हजार से ज्यादा मामले आये सामने, अब तक 90 लाख को लगी वैक्सीन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

पिछले 24 घंटों में 11 हजार से ज्यादा मामले आये सामने, अब तक 90 लाख को लगी वैक्सीन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)
भारत में कोरोना संकट अभी भी बरकरार है. देश में 1.36 लाख लोग अभी भी कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं. पिछले 24 घंटों में 11,610 हजार नए कोरोना केस सामने आए और 100 लोगों की जान चली गई है. बीते दिन 11,833 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. वहीं अबतक 90 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. बीते दिन 2.76 लाख लोगों को वैक्सीन लगी. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 9 लाख 37 हजार 320 हो गए हैं. कुल एक लाख 55 हजार 913 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ छह लाख 44 हजार 858 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 36 हजार 549 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं. 17 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 100 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के 17 राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये 17 राज्य हैं- अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड. करीब 21 करोड़ कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 16 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20 करोड़ 79 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 6.44 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है.  

Post navigation

Previous: संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों को अनंतकाल तक नहीं चलना चाहिए: भारत
Next: हल्‍द्वानी में सड़क हादसों को रोकने के लिए लगाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर, डैंजर स्‍पॉट हो रहे चिन्हित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.