Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों को अनंतकाल तक नहीं चलना चाहिए: भारत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों को अनंतकाल तक नहीं चलना चाहिए: भारत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
17_02_2021-un_21377343

भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों (मिशन) को अनंतकाल तक नहीं चलना चाहिए। इन अभियानों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की रणनीति बनाने की तत्काल जरूरत है ताकि वे राजनीतिक हितों को बढ़ावा देने का जरिया न बन जाएं। मालूम हो कि भारत उन देशों में शुमार है जिसके सबसे ज्यादा जवान शांति अभियानों में शामिल होते हैं।

शांति अभियानों पर विशेष समिति पर आम बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि वर्तमान शांति अभियान बहुआयामी हैं और इनका उद्देश्य सिर्फ शांति और सुरक्षा बनाए रखना नहीं बल्कि राजनीतिक प्रक्रिया में मदद देना, नागरिकों की रक्षा करना, लड़ाकों से हथियार डलवाना, चुनावों में सहायता करना, मानवाधिकारों की रक्षा करना और कानून के शासन को बहाल करना भी है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति बलों की तैनाती में भारत ने हमेशा ‘नो नेशनल कैविएट पालिसी’ अपनाने का समर्थन किया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्‍ट्र में दोबारा लग सकता है लॉकडाउन, उद्धव ठाकरे ने लोगों को दी ये चेतावनी
Next: पिछले 24 घंटों में 11 हजार से ज्यादा मामले आये सामने, अब तक 90 लाख को लगी वैक्सीन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.