Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • खुद को नेपो किड नहीं मानती गोविंदा की बेटी टीना आहूजा, कही यह बात
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

खुद को नेपो किड नहीं मानती गोविंदा की बेटी टीना आहूजा, कही यह बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
66973e9bfb710ed1c83f693912e8e0a12830b6649804d3b310df5254b38531db

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन होने के बाद बॉलीवुड में एक सबसे बड़ा मुद्दा उठा जो था नेपोटिज्म। नेपोटिज्म को लेकर काफी समय तक इंडस्ट्री में बहस हुई। वैसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने बच्चों के करियर को बनाने के लिए अपना योगदान दिया लेकिन इस लिस्ट में गोविंदा का नाम नहीं है। गोविंदा बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन उन्होंने कभी बच्चों का करियर बनाने के लिए अपने स्टारडम का इस्तेमाल नहीं किया है। जी हाँ, हाल ही में गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने इसी बारे में बात की। उन्होंने इस इंटरव्यू में नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात कही है।

उन्होंने कहा, “उन्हें कभी नेपो किड नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उनके पापा गोविंदा ने कभी उनकी मदद नहीं की।” टीना आहूजा ने कहा कि, ”मुझे अब तक अपनी मेहनत और टैलेंट की वजह से काम मिला है। अगर मुझे अपने पिता की वजह से काम मिलता, तो मेरे पास अभी 30-40 फिल्में होती।” इसी के साथ आगे उन्होंने यह भी कहा, “पापा ने कभी मेरे काम में दखल नहीं किया, इसके अलावा उन्होंने किसी को मुझे काम दिलवाने के लिए कॉल नहीं किया इसलिए मुझे नेपो किड नहीं कहा जा सकता। टीना ने इतना जरूर माना है कि, उनका पूरा रिपोर्ट कार्ड उनके पिता के पास जाता है। वे कब, कौनसी फिल्म कर रही हैं, इसकी जानकारी गोविंदा को हमेशा रहती है।”

आप सभी को हम यह भी बता दें कि, गोविंदा की बेटी टीना ने साल 2015 में ‘सेकेंड हैंड हस्बैंड’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आई थीं। वैसे इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोस में भी नजर आ चुकीं हैं। गोविंदा के बारे में बात करें तो वह साल 2006 में फिल्म ‘भागम भाग’ और साल 2007 में ‘पार्टनर’ में नजर आए थे जो बेहतरीन फ़िल्में थीं।

Post navigation

Previous: फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज़ देखने और शेयर करने पर लगाया प्रतिबंध
Next: बीते 24 घंटो में कोरोना के 12 हजार से ज्यादा नए मामले आये सामने, 101 लोगों की गई जान

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.