Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज़ देखने और शेयर करने पर लगाया प्रतिबंध
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज़ देखने और शेयर करने पर लगाया प्रतिबंध

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
0psfrbvg_facebook-generic-reuters_625x300_21_August_20

मशहूर सोशल साइट फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज़ देखने और शेयर करने पर रोक लगा दी है. फेसबुक का ऑस्ट्रेलिया के मीडिया लॉ को लेकर सरकार से टकराव चल रहा है. मामला इतना बढ़ गया है कि फेसबुक ने ऑस्‍ट्रेलिया में खुद अपना पेज भी ब्‍लॉक कर दिया है. फेसबुक के इस कदम से ऑस्ट्रेलिया में आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ा है.

कानून में न्यूज़ दिखाने के लिए भुगतान करने का प्रावधान

इस पूरे मामले पर फेसबुक ने का कहना है कि उसने मीडिया लॉ के विरोध में यह कदम उठाया है. दरअसल कानून में फेसबुक और गूगल न्‍यूज जैसी कंपनियों को न्यूज़ दिखाने के लिए भुगतान करने का प्रावधान है. बैन के बाद ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस और चक्रवातों से जुड़ी जानकारी देने वाले पेज भी बंद हो गए.  देश भर में स्वास्थ्य और मौसम संबंधी सेवाएं भी ठप हो गईं. इसके बाद मंत्रालयों और विभागों ने लोगों से उनकी वेबसाइट और ट्विटर हैंडल से जानकारी जुटाने की अपील की.

गुगल ने भी दी थी सर्च इंजन बंद करने की धमकी

बता दें कि आस्ट्रेलिया के मंत्रियों ने पिछले हफ्ते फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और अल्फाबेट इंक और इसकी कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ चर्चा भी की थी. इससे पहले विवादित कानून पेश किए जाने पर गूगल ने भी ऑस्ट्रेलिया में अपने सर्च इंजन को बंद करने की धमकी दी थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चिराग पासवान को आज लगेगा बड़ा झटका, लोजपा के कई वरिष्ठ नेता JDU की सदस्यता करेंगे ग्रहण
Next: खुद को नेपो किड नहीं मानती गोविंदा की बेटी टीना आहूजा, कही यह बात

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.