Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लगातार 12वें दिन बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, जानिए अपने शहर में कीमत
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

लगातार 12वें दिन बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, जानिए अपने शहर में कीमत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)
लगातार 12वें दिन आज भी पेट्रोल और डीजल में बढ़ोतरी हुई है। रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छू रही है। दिल्ली-मुंबई समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर है। आज पेट्रोल की कीमत में 38 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं डीजल की कीमत भी 37 से 39 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.58 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.97 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीम 97 रुपये और डीजल की कीमत 88.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।  वहीं कोलकाता में पेट्रोल 91.78 और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.59 और डीजल 85.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। राजस्थान के गंगानगर के अलावा भी देश में कई ऐसे शहर हैं, जहां पेट्रोल की कीमत 100 के पार हो गई है। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से शहर हैं, जहां पेट्रोल की कीमत 100 के पार हो गई है… – गंगानगर (राजस्थान) में पेट्रोल के दाम 100.75 रुपये के भाव हैं और प्रीमियम पेट्रोल के दाम तो काफी दिन पहले 100 हो गए थे। – हनुमानगढ़  (राजस्थान) में भी पेट्रोल के दाम 100.15 रुपये का पेट्रोल मिल रहा है। – बालाघाट (मध्यप्रदेश) में अब पेट्रोल के दाम 100.13 हो गए हैं। – शहडौल (मध्यप्रदेश) में पेट्रोल के दाम 100.23 हो गए हैं। – रीवा (मध्यप्रदेश) में पेट्रोल की कीमत 100.25 रुपये हो गई है। देश में यहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल- देश में पुडुचेरी के करईकल में सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। यहां पेट्रोल के दाम 61.40 रुपये है, जो देश के सबसे सस्ते पेट्रोल के भाव हैं।  

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फ्रांस में कोरोना का प्रकोप, बीते 24 घंटों में सामने आए 24 हजार संक्रमित मामले
Next: महाराष्‍ट्र के अमरावती में आज से लागू होगा लॉकडाउन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.