Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्‍ट्र के अमरावती में आज से लागू होगा लॉकडाउन
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

महाराष्‍ट्र के अमरावती में आज से लागू होगा लॉकडाउन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2021_2image_19_30_100286974lockdown-ll

कोरोना वायरस संक्रमणों की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के बीच महाराष्ट्र के अमरावती में शनिवार रात 8 बजे से राज्य में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सप्ताहांत लॉकडाउन लगाया गया है।

लॉकडाउन अवधि के दौरान बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि, जिला प्रशासन के अनुसार सभी आवश्यक सेवाएं अप्रभावित रहेंगी। सप्ताहांत का लॉकडाउन सोमवार को सुबह 7 बजे समाप्त होगा।

जिला कलेक्टर शीलेश नवल ने कहा, “कोविड-19 मामलों में एक उछाल के मद्देनजर मैंने जिले को सप्ताह के अंत में बंद करने का फैसला किया है। भविष्य में किसी भी तरह के सख्त बंद से बचने के लिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे कोविड-19 के उचित व्यवहार का पालन करें।”

उन्होंने कहा, “स्विमिंग पूल और इनडोर गेम्स भी बंद रहेंगे, जबकि धार्मिक समारोहों में केवल पांच लोगों को अनुमति दी जाएगी।”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लगातार 12वें दिन बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, जानिए अपने शहर में कीमत
Next: देश में पिछलें 24 घंटों में आए कोरोना के करीब 14 हजार मामलें, बढ़े सक्रिय केस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.