Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र में फिर कोविड-19 की नई लहर, एक गांव के 155 लोगों को हुए संक्रमित
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में फिर कोविड-19 की नई लहर, एक गांव के 155 लोगों को हुए संक्रमित

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
covid-19-11

महाराष्‍ट्र में एक बार फिर से कोरोना ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। यहां के बुल्डाना के एक ही गांव में कोरोना वायरस से 155 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग एक धार्मिक समारोहों में शामिल हुए थे, जहां पर इनको कोरोना हुआ।

सूत्रों ने बताया कि जिस जडगांव में 155 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उसकी जनसंख्या लगभग दो हज़ार है। गांव में कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने के कारण यह लोग संक्रमित हुए हैं।

इस कार्यक्रम में ग्रामीणों सहित गांव के बाहर की कुछ मंडलियों ने भी भाग लिया। अब गांव को प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है और गांव में स्वास्थ्य दस्तों, राजस्व और पुलिस कर्मियों की भीड़ शुरू हो गई है। गांव में सभी का परीक्षण किया जा रहा है। गांव की आबादी लगभग दो हजार है। इसलिए यह कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा कि कितने और लोगों को कोरोना हुआ हैं।

बुलढाणा जिले में कोरोना की वर्तमान स्थिति
जिले में कल 416 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा और अधिक कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। तेजी से बढ़ते कोरोना को नियंत्रित करने के लिएजिला कलेक्टर ने जिले में शेष 6 नगरपालिका परिषदों और 2 नगर पंचायत क्षेत्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए नए आदेश जारी किए हैं।

यहां पांच नगरपालिका परिषद क्षेत्रों में कंटोंमेंट जोन भी घोषित किया है। लोनार, सिंदखेड राजा, मेहकर, शेगांव, जलगांव जामोद, नंदुरा नगर परिषदों, मोतला और संग्रामपुर नगर पंचायत क्षेत्रों में भी कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। इसलिए, जिले के सभी शहरी क्षेत्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके अलावा, प्रशासन ने बाबा यात्रा को भी रद्द कर दिया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind Vs Eng: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट, राष्ट्रपति कोविंद करेंगे उद्घाटन
Next: Mobile App के जरिये लोन लेने से फर्जीवाड़े की आशंका अधिक, इन बातों का जरुर रखें ख्याल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.