Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Mobile App के जरिये लोन लेने से फर्जीवाड़े की आशंका अधिक, इन बातों का जरुर रखें ख्याल
  • देश
  • बिजनेस

Mobile App के जरिये लोन लेने से फर्जीवाड़े की आशंका अधिक, इन बातों का जरुर रखें ख्याल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
08_01_2020-loan_19917206

जब अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाये तो इमरजेंसी फंड न हो तो लोन लेना पड़ता है। कई बार जल्दबाजी में लोग ऐसे एप का सहारा लेते हैं जो जल्द से जल्द लोन देने की बात करते हैं। आज कल धोखाधड़ी को देखते हुए ऐसे एप की संख्या और जालसाजी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए एप के जरिये लोन लेने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। RBI भी लगातार ग्राहकों को सचेत कर रहा है।

लोन देने वाले के बारे में जानकारी जुटाएं

जिस तरह कर्जदाता प्रत्येक आवेदन के लिए नो योर कस्टमर्स (केवाईसी) करते हैं, ठीक उसी तरह कर्ज के लिए आवेदन करने से पहले अपने लोन देने वाले के बारे जानें। उन कंपनियों को जानें जो आरबीआई के साथ रजिस्टर्ड हैं।

वेबसाइट चेक करें

बहुत सारे ऐसे चीनी एप हैं जिनकी कोई वेबसाइट नहीं है और इनसे लोन लेना खतरे से खाली नहीं है। भले ही कोई वेबसाइट लिस्टेड है लेकिन, लोन लेने से पहले उधारकर्ताओं को यह जांचना चाहिए कि कंपनी या बैंक RBI के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं। इसके अलावा, कंपनी की पहचान संख्या की जांच करें। अगर किसी लेंडर के पास वेबसाइट नहीं है तो वह एप डाउनलोड न करें। आपके लिए खतरा हो सकता है।

शिकायत निवारण

लीगल लेंडिंग एप की पहचान करने का एक और तरीका यह है कि RBI-रजिस्टर्ड NBFC से वैध रूप से जुड़ा है। इसके अलावा सत्यापित उधारदाताओं को केवाईसी और कलेक्शन प्रैक्टिस विभिन्न नियामक दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है जो ग्राहकों की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में फिर कोविड-19 की नई लहर, एक गांव के 155 लोगों को हुए संक्रमित
Next: टीवी की मधुबाला ने फैंस के उडाए होश, मालदीव में पति संग रोमांस करती आई नजर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.