Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उद्धव सरकार के सलाहकार की चेतावनी- महाराष्ट्र में कोरोना को जल्द नियंत्रित नहीं किया गया तो….
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

उद्धव सरकार के सलाहकार की चेतावनी- महाराष्ट्र में कोरोना को जल्द नियंत्रित नहीं किया गया तो….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
MAHARASHTRA_602e1fed36e26

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़े रहे हैं और यहां से यह संक्रामक रोग पुणे और मुम्बई जैसे अन्य इलाकों में भी फैल रहा है। कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार के तकनीकी सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंके ने बुधवार रात पत्रकारों को बताया कि अगर इसे नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह देश के अन्य राज्यों में भी फैल सकता है।

अधिकारी ने मंगलवार को ही कोविड-19 का टीका लगवाया था। उन्होंने कहा कि जहां तक टीकाकरण की बात है, राज्य इससे बेहतर कर सकता था।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि बुधवार को भी जारी रही और राज्य में करीब चार महीने बाद एक दिन में आठ हजार से अधिक नये मामले सामने आये थे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अभी तक वायरस के कुल 21,21,119 मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने कहा कि इसे दूसरी लहर कहना कठिन होगा, लेकिन विदर्भ में वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब यह पुणे और मुम्बई जैसे अन्य जिलों में भी फैल रहा है। उन्होंने कहा, ”अगर इसे (महामारी को) नियंत्रित नहीं किया गया तो यह देश के अन्य राज्यों में भी फैल जाएगा। इसका प्रसार पूर्ण रूप से होगा इसे लेकर पक्के तौर पर तो कोई नहीं कह सकता, लेकिन इसमें प्रसार की क्षमता जरूर है।”

महाराष्ट्र में कोविड-19 के टीकाकरण के बारे सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य इससे बेहतर कर सकता था। राज्य में अभी तक कुल 10,80,675 लोगों को टीके लग चुके हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आपके शरीर के लिए बेहद जरुरी है विटामिन-डी, जानिए….
Next: सीतामढ़ी में हथियार के बल बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक, उप मुखिया के घर की लूटपाट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.