Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राहुल गांधी के बयान पर बिहार विधान परिषद में पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हुआ शोर-शराबा
  • देश
  • बिहार

राहुल गांधी के बयान पर बिहार विधान परिषद में पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हुआ शोर-शराबा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
24_02_2021-rahul_gandhi_21402046

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड के सांसद राहुल गांधी के एक कथित बयान को लेकर बुधवार ( 24 फरवरी) को विधान परिषद में जमकर शोर-शराबा हुआ। सत्ता पक्ष के सदस्य इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव की मांग करने लगे तो विपक्ष ने खुलकर इसका प्रतिवाद किया। दोनों पक्षों के शोर शराबे में 15 मिनट तक सदन डुबा रहा।

भाजपा ने उठाई मांग

विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के संजय प्रकाश ने यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्रम की एक सभा में कांग्रेस नेता राहलु गांधी ने उत्तर भारत के लोगों को नासमझ बताया है। उन्होंने इसे उत्तर भारत खासकर बिहार का अपमान बताते हुए परिषद में इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग की। कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा ने इसका विरोध करते हुए खंंडन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई पुरानी बातों को दुहराते हुए कहा कि किसी पर अंगुली उठाने के पहले भाजपा नेता को अपनी पार्टी के नेता के वक्तव्य पर विचार करना चाहिए।

विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने किया प्रस्‍ताव खारिज

उधर, राजद के रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि किसी भी सदन के सदस्य पर चर्चा दूसरे सदन में नहीं होनी चाहिए। खासकर बड़े दल के नेता के बारे में ऐसी चर्चा सही नहीं है। पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि पूर्वे की बात सही है लेकिन अगर बिहार की अस्मिता को ठेस लगे तो उसपर चर्चा करने से परहेज नहीं होनी चाहिए। आखिरी में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पूर्वे के सुझाव पर सहमति व्यक्ति करते हुए प्रस्ताव खारिज कर दिया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीतामढ़ी में हथियार के बल बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक, उप मुखिया के घर की लूटपाट
Next: दिल्ली-NCR समेत देशभर में आज फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए नई कीमतें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.