Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढोत्तरी, हुआ इतना ज्‍यादा महंगा
  • देश
  • बिजनेस

पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढोत्तरी, हुआ इतना ज्‍यादा महंगा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ती ही जा रही है, क्‍योंकि देश में आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े है। अकेले फरवरी माह में 16वीं बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा है। आज पेट्रोल-डीजल 25 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 15 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 91 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपये और डीजल की कीमत 81.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

जानिए किस महानगर में कितने पहुंचे दाम:
मुम्बई में पेट्रोल 97.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 88.60 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 93.11 रुपये और डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में पेट्रोल 97.72 रुपये और डीजल 89.98 रुपये प्रति लीटर
भोपाल में पेट्रोल 99.21 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल 89.31 रुपये और डीजल 81.85 रुपये प्रति लीटर
पटना में पेट्रोल 93.48 रुपये और डीजल 86.73 रुपये प्रति लीटर
रांची में पेट्रोल 88.54 रुपये और डीजल 86.12 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में पेट्रोल 94.22 रुपये और डीजल 86.37 रुपये प्रति लीटर

मुद्राबाज़ार में डॉलर के मुकाबले रुपया 73.46 रुपये के स्तर पर है। वहीं अंतराष्ट्रीय बाज़ार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 66.13 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 1 जनवरी को ब्रेंट क्रूड के दाम करीब 51 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

एक जनवरी के बाद से देश में पेट्रोल 7 रुपये प्रति लीटर से अधिक महंगा हो चुका है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इस उम्र में क्रिस गेल की वेस्टइंडीज टीम में वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच
Next: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में यह मशहूर अभिनेता निभाएगा विलेन का रोल, आज से शुरू करेगा शूटिंग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.