Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इस उम्र में क्रिस गेल की वेस्टइंडीज टीम में वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच
  • खेल
  • देश
  • विदेश

इस उम्र में क्रिस गेल की वेस्टइंडीज टीम में वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान कर दिया गया है। विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल की टीम में वापसी हुई है। 41 साल के गेल को 2 साल के बाद नेशनल टीम में जगह दी गई है। अगले हफ्ते के दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज को खेला जाना है।

गेल इस वक्त पाकिस्तान की टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं। मुख्य चयनकर्ता रोजर हार्पर ने कहा, क्रिस गेल ने हालिया टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और चयनकर्ताओं ने सोच कि वो अब भी टीम को उनके आने के काफी फायद मिलेगा।

श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान शनिवार को किया गया। पूर्व कप्तान और अनुभवी क्रिस गेल की दो साल के बाद टीम मे एक बार फिर से वापसी हुई है। उनके साथ ही तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड को भी सीरीज के लिए चुनी गई टीम में जगह दी गई है।

एंटिगुआ कोलिज क्रिकेट ग्राउंड श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली सीरीज से इंटरनेशनल मैच के आयोजन का आगाज करेगा। यहां 3 मार्च से 7 मार्च के बीच तीन मैचों की सीरीज का आयोजन किया जाएगा। दोनों टीमों के तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी खेलना है जिसके लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर को दोनों ही टीम में जगह मिली है। वहीं ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को टीम से बाहर रखा गया है। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद इससे उबरने के लिए उनको वक्त दिया गया है।

वेस्टइंडीज की टी20 टीम 

कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फाबियान एलन, ड्वेन ब्रावो, फिडेल एडवर्ड, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, एकेल होसैन, इविन लुईस, ओबेड मैकॉय, रोवमेन पॉवेल, लिडल सिमंस, केविन सिनक्लेयर

Post navigation

Previous: यूपी के मुजफ्फरनगर में दारू पार्टी के दौरान गोली चलने से किशोर की हुई मौत का वीडियो वायरल
Next: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढोत्तरी, हुआ इतना ज्‍यादा महंगा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.