Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी की राजधानी के सिविल अस्पताल में CM योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन का किया निरीक्षण
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी की राजधानी के सिविल अस्पताल में CM योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन का किया निरीक्षण

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के तीसरे चरण का सोमवार से शुभारंभ हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में तीसरे चरण के वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया।

सिविल अस्पताल में सोमवार को दस बजे से 45 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सोमवार से ही बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का अभियान शुरू हो रहा हैै। पहले दिन सभी 75 जिलों में तीन- तीन टीकाकरण केंद्रों पर 100-100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस तरह 225 केंद्रों पर पहले दिन 22500 लोगों को व्यक्ति लगाई जाएगी। वर्ष 2021 में 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों को भी वैक्सीन लगवाने की सुविधा दी जाएगी।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ अजय घई ने बताया कि सोमवार से ही बुजुर्गों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक की उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। जो लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचेंगे उन्हेंं वहां मौजूद स्टाफ कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करवाएंगे। फिर उन्हेंं मौके पर ही वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आगे बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर रोगियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा वर्कर टीका लगवाने के लिए केंद्र तक लाने में मदद करेंगी। वही इन लोगों को ऑनलाइन टीकाकरण केंद्र और समय तय करने की सुविधा भी मिलेगी। कोविन पोर्टल पर प्रत्येक जिले के अस्पताल में कहां कितने टीके किस समय लगेंगे इसकी पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 28 दमकल गाड़ियां
Next: केरल के राज्यपाल ने हितधारकों से घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया आग्रह

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.