Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र में पुलिसवालों ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर डांस करने पर किया मजबूर, गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश
  • क्राइम
  • देश
  • महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में पुलिसवालों ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर डांस करने पर किया मजबूर, गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Maharashtra

महाराष्ट्र से एक शर्मसार कर देनेवाली खबर सामने आई है. जलगांव के एक होस्टल में कुछ पुलिसवालों ने छात्राओं के जबरदस्ती कपड़े उतरवाकर उसे डांस करने पर मजबूर किया. बुधवार को इस घटना के बारे में महाराष्ट्र विधानसभा को बताया गया. विपक्षी बीजेपी की तरफ से उठाई गई इस घटना पर संज्ञान लेते हुए राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार ने निश्चित समय-सीमा के भीतर जांच कराने की घोषणा की है.

बीजेपी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

इस घटना को उठाने वाले बीजेपी के चिखली श्वेता महाले से विधायक ने कहा- जिन सहयोगी छात्राओं ने पुलिस का सहयोग नहीं किया उन्हें कपड़े उतारकर डांस करने को मजबूर किया गया. महाले ने आगे कहा- “इस वक्त होस्टल की छात्राएं डर के साए में रह रही हैं. उन्हें जरूर सुरक्षित महसूस कराया जाना चाहिए. यह घटना राज्य के चेहरे पर एक धब्बा है. रक्षक पुलिस ही भक्षक बन गई है.”

विपक्षी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- यह शर्मनाक घटना है. एक वीडियो क्लिप में यह दिख रहा है कि पुलिसवाले लड़कियों के कपड़े उतरवा रहे हैं. इसकी विस्तृत जांच की जाना चाहिए. हमें इस मामले को संवेदनशील तरीके से देखना चाहिए. इसके साथ ही, विधानसभा के कुछ सदस्यों ने महाविकास अघाड़ी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की तो वहीं अन्य ने सदन में शर्म-शर्म के नारे लगाए.

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

इसके साथ ही, उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से जांच के आदेश देने और घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों पर फौरन सस्पेंड करने को कहा. देशमुख ने विधानसभा में कहा- “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हमने चार सदस्यीय कमेटी बनाई है जो इस घटना की जांच कर 48 घंटे में रिपोर्ट सौंपेगी. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमों के मुताबिक आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.” राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने कहा- सभी साक्ष्यों को इकट्ठा किया जाएगा और उसकी जांच की जाएगी. इसके साथ ही, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

यह घटना कथित तौर पर एक मार्च को जलगांव के गणेशनगर इलाके में सरकार की तरफ से संचालित आशादीप महिला छात्रावास में घटी और डांस पार्टी का वीडियो वायरल हो गया. एक स्थानीय एनजीओ की तरफ से कलेक्टर अभिजीत राउत को शिकायत कर इस मामले की जांच कराने की मांग की गई थी क्योंकि होस्टल महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है.

Post navigation

Previous: MP के इंदौर में मिला ‘करोड़पति’ भिखारी, एक बुरी लत के कारण दो सालों से मांग रहा था भीख
Next: विराट कोहली और बेन स्टोक्स चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर भिड़े, अंपायर ने किया बचाव, देंखे वीडियो

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.