Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विराट कोहली और बेन स्टोक्स चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर भिड़े, अंपायर ने किया बचाव, देंखे वीडियो
  • खेल
  • देश

विराट कोहली और बेन स्टोक्स चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर भिड़े, अंपायर ने किया बचाव, देंखे वीडियो

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
virat-kohli-with-ajinkya-rahane-and-ben-stokes

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले सेशन में ही भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड ने ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बीच जमकर बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर को बीच में आकर बीच-बचाव करना पड़ा। भारतीय टीम ने खेल के पहले दिन पहले सेशन में काफी अच्छी शुरुआत की थी और स्पिनर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के दोनों ओपनर डोमिनिक सिब्ले व जैक क्राउली को सस्ते में आउट कर दिया तो वहीं मो. सिराज ने टीम के कप्तान जो रूट को आउट करके टीम इंडिया को बड़ी राहत पहुंचाई।

खेल के पहले सेशन में बेन स्टोक्स और मो. सिराज के बीच गहमा-गहमी काफी बढ़ गई थी जिसके बाद विराट कोहली को बीच में आना पड़ा। इसके बाद बेन स्टोक्स और विराट कोहली के बीच खूब बहस हुई और इसके पहले बेन सिराज से भी भिड़ गए थे। विराट कोहली और बेन स्टोक्स के बीच जब बहस हो रही थी तब विराट कोहली रिलैक्स नजर आ रहे थे, लेकिन बेन पूरी तरह से गंभीर नजर आए। जब दोनों के बीच बातें और लंबी होती जा रही थी तब अंपायर को बीच में आकर दोनों को अलग करना पड़ा। वैसे मामला यहीं शांत नहीं हुई और सिराज व बेन के बीच बातें होती रही, हालांकि दोनों ने अपनी सीमा पार नहीं की।

Best vs Best!!😬#India 🇮🇳🇮🇳#stokes #Kohli #INDvsENG #AhmedabadTest #siraj #sledge pic.twitter.com/fDefXT5bwz

— Parikshit manglunia (@pa10231) March 4, 2021

आपको बता दें कि भारत व इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान कप्तान जो रूट की शारीरिक भाषा को लेकर कमेंटेर्स ने भी सवाल उठाए थे और बल्लेबाजी के दौरान भी वो पूरी तरह से आत्मविश्वास में नजर में नजर नहीं आ रहे थे। इंग्लैंड ने खेल के पहले दिन लंच तक 3 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए थे।

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में पुलिसवालों ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर डांस करने पर किया मजबूर, गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Next: ये पांच बैंक सबसे कम ब्याज दर पर दे रहे गोल्ड लोन, जानिए क्या मिलेंगे फायदे

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.