Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में महापंचायतों का सिलसिला शुरू, भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए विपक्षी पार्टियां हुई एकजुट
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राज्य

यूपी में महापंचायतों का सिलसिला शुरू, भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए विपक्षी पार्टियां हुई एकजुट

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
election-1-2-2-1024_010219061651

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के खिलाफ तीन महीने से चल रहे किसान आंदोलन के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महापंचायतों का सिलसिला शुरू हो गया है. सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गई हैं. राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव किसान पंचायत के माध्यम से पश्चिम यूपी का सियासी समीकरण साधने की कोशिश कर रहे हैं.

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष लगातार आवाज उठा रहे हैं, मगर अब सपा खुलकर किसानों के समर्थन में उतरने जा रही है. किसी समय किसान आंदोलन के लिए मशहूर रहे टप्पल (अलीगढ़) से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को किसान पंचायत को संबोधित करेंगे. किसानों के समर्थन में सपा की यह पहली रैली है, जिसके जरिए किसानों को साधने की कोशिश करेंगे.

टप्पल ही नहीं अखिलेश किसान आंदोलन का कभी केंद्र रहे बाजना (मथुरा) में 19 मार्च को किसान पंचायत को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही मेरठ जिले के मवाना और कासगंज में किसान पंचायत की रूप रेखा तैयार की जा रही है. कासगंज की किसान पंचायत में सपा की सहयोगी महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य भी अखिलेश के साथ मंच साझा करेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली: साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला डॉक्टर से लाखोँ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Next: ड्रग्स केस: 33 आरोपियों के खिलाफ NCB ने दाखिल चार्जशीट, दीपिका-श्रद्धा और सारा के बयान भी शामिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.