Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली: साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला डॉक्टर से लाखोँ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली: साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला डॉक्टर से लाखोँ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

साउथ दिल्ली की साइबर सेल की यूनिट ने एक महिला डॉक्टर के साथ 7 लाख रूपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स साइबर क्रिमिनल है.

दरअसल 18 दिसंबर 2020 को साउथ दिल्ली की रहने वाली डॉक्टर पूजा सरीन ने पुलिस को एक शिकायत दी और यह बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया था फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई बैंक का एंपलाई बताया और कहा कि उसे अकाउंट का केवाईसी करना है. इसी दौरान उस शख्स ने डॉक्टर पूजा सरीन के अकाउंट की सारी जानकारी हासिल कर ली. इतना ही नहीं उसने धोखे से ओटीपी भी ले लिया और थोड़ी देर बाद पूजा सरीन के अकाउंट से 7 लाख रूपये गायब हो गए.

गुजरात से गिरफ्तार किया गया आरोपी

मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि जो 7 लाख रूपये डॉक्टर पूजा सरीन के अकाउंट से ठगी के जरिए उड़ाए गए थे उसमें से कुछ रूपये एक्सिस बैंक के एक अकाउंट में कुछ आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट में और कुछ पेटीएम में ट्रांसफर की गई है. पुलिस ने इन सभी खातों की जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक मोबाइल जो कि गुजरात से ऑपरेट हो रहा था उस पर इनमें से एक अकाउंट को लॉगइन किया गया था. पुलिस ने पूछताछ के आधार पर आजाद नाम के एक शख्स को गुजरात के हिम्मत नगर इलाके से हिरासत में लिया. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने इस अपराध में शामिल होने की बात कुबूल की और उसने बताया कि वह एक राहुल नाम के शख्स के संपर्क में था उसके साथ मिलकर ही ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था.

Post navigation

Previous: 650 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी! अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर और ऑफिस पर छापेमारी जारी
Next: यूपी में महापंचायतों का सिलसिला शुरू, भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए विपक्षी पार्टियां हुई एकजुट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.