Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी दिल्ली में कोरोना मामलों में फिर आई तेजी, 0.53% हुई संक्रमण दर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

राजधानी दिल्ली में कोरोना मामलों में फिर आई तेजी, 0.53% हुई संक्रमण दर

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
pic

राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस फिर से तेजी से बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। हर रोज केसों में वृद्धि देखने को मिली है। शुक्रवार को कोरोना के 312 नए केस देखने को मिले है 14 जनवरी के उपरांत 1 दिन में सबसे अधिक केस हैं। जिसके पूर्व 14 जनवरी को 340 केस सामने आए थे। संक्रमण दर बढ़कर 0.53% हो चुकी है। जंहा इस बात का पता चला है कि 1 दिन में 59122 लोगों की कोविड जांच की गई। इसके साथ ही कोविड रिकवरी रेट  घटकर तकरीबन 98 प्रतिशत हो चुका है। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1779 हो गया है। ये आंकड़े दिल्ली के लिए चेतावनी की तरह हैं।

स्वास्थ होने वालों से अधिक संक्रमित होने वाले: मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से नए केस की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की तादाद कम होने से कोविड की सक्रिय मरीजों की संख्या में निरंतर तेजी देखने को मिली है। हालांकि शुक्रवार को जितने नए मरीज सामने आए उतने ही ठीक भी हो गए। अब मिली रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में अब तक 6 लाख 40 हजार 494 लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 6 लाख 27 हजार 797 लोग कोविड के वायरस को मात दे चुके हैं।

इतने लोगों की हो चुकी जांच: वहीं दिल्ली में अब तक कुल 1 करोड़ 26 लाख 81 हजार 441 की कोविड टेस्ट किए जा चुके है। प्रत्येक 10 लाख की आबादी पर जांच का औसत 6 लाख 67 हजार 444 है। दिल्ली के कोरोना हॉस्पिटल में बेड की कुल संख्या 5709 है जिसमें से 5110 बेड खाली है। वहीं दिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.70% हो गई है। अब दिल्ली में हॉस्पिटल में 599 और होम आइसोलेशन में 863 मरीज इलाज करवा रहे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक, इन शहरों में 8 मार्च से लगेगा नाईट कर्फ्यू!
Next: UK: नीलकंठ महादेव मंदिर जा रहे श्रद्धालु को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला, वन विभाग के अधिकारियों ने बढ़ाई गश्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.