Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UK: नीलकंठ महादेव मंदिर जा रहे श्रद्धालु को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला, वन विभाग के अधिकारियों ने बढ़ाई गश्त
  • उत्तराखंड
  • देश
  • धर्म

UK: नीलकंठ महादेव मंदिर जा रहे श्रद्धालु को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला, वन विभाग के अधिकारियों ने बढ़ाई गश्त

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
06_03_2021-hahi_21433654_8347522

राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के अंतर्गत शनिवार की अलसुबह नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु को हाथी ने पटक-पटक कर मार दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वन विभाग के अधिकारियों ने आस-पास गश्त बढ़ा दी है।

महाकुंभ में शिवरात्रि पर्व को देखते हुए अभी से श्रद्धालु नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए आने लगे हैं। यहां रात में भी श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे हैं। वर्तमान में इस पूरे इलाके में हाथी का आतंक व्याप्त है। कुछ दिन पहले हाथी ने फूल चट्टी के समीप एक व्यक्ति को मार दिया था। शनिवार की अल सुबह नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालुओं को हाथी ने कुचल कर मार दिया। घटना बाघ खाला स्वर्ग आश्रम से गरीब 100 मीटर आगे की है।

सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी धीर सिंह, लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास गश्त बढ़ा दी है। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक रात में इस घटना का पता नहीं चल पाया। सुबह जब उजाला हुआ तो यहां एक व्यक्ति मृत मिला है। मृतक की उम्र 55 वर्ष के करीब है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी दिल्ली में कोरोना मामलों में फिर आई तेजी, 0.53% हुई संक्रमण दर
Next: सनातन हिंदू धर्म की आत्मा उत्तर प्रदेश में करती है निवास: सीएम योगी आदित्यनाथ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 48 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 51 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.