Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती, जानिए तीव्रता
  • जम्मू कश्मीर
  • देश

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती, जानिए तीव्रता

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
earthquake-1589879911-1591236948-1594870025

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। रविवार की सुबह जिस वक्त सब लोग गहरी नींद में थे, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटकों से धरती हिलती दिखी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार, रविवार की सुबह चार बजकर 40 मिनट पर डोडा के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई। फिलहाल किसी क्षति की खबर नहीं है।

इससे पहले शनिवार को लद्दाख में सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटकों से धरती डोल गई थी। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई थी। वहीं, देश में भूंकप की सटीक निगरानी के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने भूकंप के लिहाज से  संवेदनशील इलाकों की निगरानी को बढ़ाने का फैसला किया है।

इसके तहत देश भर में 35 और निगरानी केंद्र खोले जाएंगे। दस महीने के भीतर यह केंद्र पूरी क्षमता से काम करने लगेंगे। इन केंद्रों के खुल जाने से राष्ट्रीय भूंकप निगरानी केंद्र( नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ) रियल टाइम डाटा एकत्र कर सकेंगे।  अभी तक राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र देश में भर में रिक्टर स्केल पर 3.5 परिमाण के भूकंप और दिल्ली और आसपास के लिए 2.5 परिमाण के भूकंप दर्ज करता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पिछलें 24 घंटों में तेजी से बढ़ा कोरोना का कहर, सामने आए इतने मामलें
Next: रामनगर में किशोरी का अपहरण कर किया गैंगरेप, फिर कराया गर्भपात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.