Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का चैंबर फटने से दो मजदूरों की हुई मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का चैंबर फटने से दो मजदूरों की हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

राजधानी लखनऊ से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के इंटौजा इलाके में स्थित विन्देश्वरी कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का चैंबर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य मजदुर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन दोनों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बीते शनिवार देर रात यह हादसा हुआ है और इस हादसे में कोल्ड स्टोरेज पूरी तरह ढह गया है।

इसी के साथ ही कोल्ड स्टोरेज में रखा 60 हजार बोरी आलू भी बर्बाद हो गया। आप सभी को हम यह भी बता दें कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कोल्ड स्टोरेज में 10 मजदूर काम कर रहे थे। खबरों के अनुसार इलाज के दौरान धर्मेंद्र और मिश्रीलाल नाम के मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदुर ऐसे हैं जिनका इलाज अब भी जारी है। दोनों ही मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आने के बारे में कहा जा रहा है। ऐसी भी खबर है कि गैस चैंबर का कई सालों से मेंटेनेंस नहीं किया गया था।

इसके अलावा अन्य लापरवाही भी सामने आ रही है और अब जांच के बारे में भी कहा जा रहा है। पुलिस ने इस पूरे मामले को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज के मालिक और संचालक पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसी के साथ अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यदि घर में कर रहे शिवलिंग की स्थापना तो इन नियमों का जरूर रखें ध्यान, नहीँ होगीं समस्या
Next: एशिया कप 2021 की कारण BCCI को दो टीमों की करनी होगी घोषणा, एक खेलेगी WTC का फाइनल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.