Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एशिया कप 2021 की कारण BCCI को दो टीमों की करनी होगी घोषणा, एक खेलेगी WTC का फाइनल
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

एशिया कप 2021 की कारण BCCI को दो टीमों की करनी होगी घोषणा, एक खेलेगी WTC का फाइनल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
shikhar-dhawan-kl-rahul-45

एशिया कप का आयोजन इस साल जून-जुलाई में होना तय हुआ है, लेकिन भारतीय टीम आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में एशिया कप को कैंसिल किया जा सकता है। अगर एशिया कप इस साल कैंसिल नहीं होता है फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ को दूसरी टीम इस टूर्नामेंट के लिए भेजनी होगी। एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के अध्यक्ष इस समय जय शाह हैं।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से शुरू होने वाले आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया को जून के पहले सप्ताह में इंग्लैंड के लिए रवाना होना होगा, जहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। आइपीएल 2021 के समापन के ठीक बाद भारतीय खिलाड़ी यूके के लिए रवाना होंगे, क्योंकि इंग्लैंड में भारतीय खिलाड़ियों को 14 दिन के सख्त क्वारंटाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

लंदन का लॉर्ड्स स्टेडियम नहीं, बल्कि साउथैंप्टन का एजेस बाउल स्टेडियम फाइनल मैच की मेजबानी कर सकता है, क्योंकि स्टेडियम परिसर में होटल की सुविधा है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से आइसीसी और ईसीबी बायो सिक्योर बबल बनाएंगे, जहां भारत और न्यूजीलैंड को 14-14 दिन सख्त क्वारंटाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सामने एक बड़ी मुसीबत है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी ने जून के आखिर में एशिया कप आयोजित कराने का मन बनाया है। ऐसे में इस विंडो में भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी, जिनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, रिषभ पंत का नाम शामिल है, वे एशिया कप के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा होगा और फिर इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सीरीज भी होनी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का चैंबर फटने से दो मजदूरों की हुई मौत
Next: आज से खुल रहा IPO, सब्सक्रिप्शन के पहले जरुर जान लें यह बातें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.