Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोली यह अभिनेत्री- ‘बॉलीवुड में महिला और पुरुषों में काफी असमानता है’
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोली यह अभिनेत्री- ‘बॉलीवुड में महिला और पुरुषों में काफी असमानता है’

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस दिन महिलाओं को खूब सारी बधाइयां मिलती हैं। महिलाओं को विश्व और समाज में बराबरी का हकदार बनाने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। आप सभी जानते ही हैं कि महिला समानता और सुरक्षा हर जगह जरुरी है फिर वह घर हो या बाहर। वैसे अगर हम बॉलीवुड के बारे में बात करें तो यहाँ महिलाओं को बहुत अधिक काम दिया जाता है जो काफी हद तक पुरुषों से कम होता है। अब इसी मुद्दे पर अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपनी राय रखी है। हाल ही में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है। आप सभी ने सेलिना को ‘नो एंट्री’ और ‘अपना सपना मनी हनी’ जैसी फिल्मों में देखा होगा। एक वेबसाइट से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, ‘बॉलीवुड इंडस्ट्री भले ही लोगों को प्रेरणा देती है, लेकिन खुद इस इंडस्ट्री में महिला और पुरुषों में काफी असमानता है।’

इसी बीच उन्होंने फिल्म में मिलने वाली फीस को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को भी अपने साथी पुरुष अभिनेताओं के बराबर फीस मिलनी चाहिए। मेहनाताने में यह भेदभाव ठीक नहीं है।’ आगे बॉलीवुड में महिलाओं के साथ शोषण और उत्पीड़न के मामले पर उन्होंने कहा, ‘मैंने कई बार ये महसूस किया है कि अगर किसी महिला के साथ किसी तरह का उत्पीड़न हुआ है तो सबसे पहले फिल्म के पुरुष साथी कलाकार को इसके विरुद्ध आवाज बुलंद करनी चाहिए, न कि पल्ला झाड़ लेना चाहिए। इससे समाज मे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकेगा। पीड़ित महिला सामने आकर अपनी बात रखने की हिम्मत मिलेगी।’

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, ‘ये लड़ाई ऐसी है जिसे तलवार या चाकू या किसी हथियार से नहीं लड़ा जा सकता। इस लड़ाई को हमें एकजुट होकर विचारों से लड़ना होगा। हमें बदलाव लाने की जरूरत है और इसमें अगर पुरुष साथ दें तो ये जंग और मजबूत होगी।’ वैसे आप सभी ने सेलिना को आखिरी बार साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘विल यू मैरी मी’ में देखा होगा। इस फिल्म के बाद वह किसी फिल्म में नहीं नजर आईं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज से खुल रहा IPO, सब्सक्रिप्शन के पहले जरुर जान लें यह बातें
Next: इस देश ने बुर्का पहनने पर लगाया प्रतीबंध, सार्वजनिक स्थानों पर नकाब नहीं पहन सकेंगी महिलाएं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.