Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज से खुल रहा IPO, सब्सक्रिप्शन के पहले जरुर जान लें यह बातें
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

आज से खुल रहा IPO, सब्सक्रिप्शन के पहले जरुर जान लें यह बातें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (14)

अगर आप इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में पैसे लगाना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी Easy Trip Planners का  IPO आठ मार्च यानी की आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का 510 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। कंपनी के आईपीओ को सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 10 मार्च है। इस IPO के तहत कंपनी के संस्थापक निशांत पिट्टी और रिकंत पिट्टी ऑफर फॉर सेल के जरिए 255-255 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे। 

कंपनी की ओर से आईपीओ के तहत प्रत्येक शेयर के लिए 186-187 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। EaseMyTrip.com का परिचालन Easy Trip Planners Private Ltd करती है। कंपनी के मुताबिक, इनिशियल पब्लिक ऑफर पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। Easy Trip की क्लियरट्रिप, मेकमाईट्रिप और यात्रा ऑनलाइन जैसे प्राइवेट कंपनियों से प्रतिस्पर्धा होगी।

EaseMyTrip.com ने यह भरोसा जताया है कि कंपनी के इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग से कंपनी की विजिबलिटी बढ़ेगी, इसके अलावा कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स के हाथ में पैसे आएंगे। इस पब्लिक इश्यू का लक्ष्य इक्विटी शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग का लाभ प्राप्त करने का है।

कंपनी के बारे में जानकारी

Easy Trip Planners एक ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी है। इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। इसका कार्यालय मुंबई, नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित कई भारतीय शहरों में हैं। इसके अलावा अनुषंगी कंपनी के रूप में Easy Trip Planners के सिंगापुर, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात में भी ऑफिस हैं। विभिन्न ब्रोकरेज कंपनियों के मुताबिक कंपनी के शेयर 19 मार्च तक लिस्ट हो सकते हैं। IPO के तहत शेयरों के आवंटन का काम 16 मार्च तक पूरा हो जाने की संभावना है।

Easy Trip Planners के तहत एयरलाइंस टिकट, रेल टिकट, टैक्सी सेवाएं, बस टिकट, वैल्यू एडेड सेवाएं जैसे ट्रैवल इंश्योरेंस, वीजा प्रोसेसिंग और दूसरी गतिविधियों के लिए टिकट उपलब्ध हो जाएगा। EaseMyTrip इस साल का दसवां IPO होगा। इस साल अब तक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC), न्यूरेका, रेलटेल  होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी, इंडिगो पेंट्स, ब्रूकफील्ड इंडिया REITऔर MTAR Technologies, स्टोव क्राफ्ट का IPO आ चुका है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एशिया कप 2021 की कारण BCCI को दो टीमों की करनी होगी घोषणा, एक खेलेगी WTC का फाइनल
Next: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोली यह अभिनेत्री- ‘बॉलीवुड में महिला और पुरुषों में काफी असमानता है’

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.