Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी भी चमकी, जानें क्या हैं रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी भी चमकी, जानें क्या हैं रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
gold_3139146_835x547-m

सोने एवं चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:02 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 110 रुपये यानी 0.25 फीसद की बढ़त के साथ 44,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। सोमवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का मूल्य 44,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून में डिलिवरी वाले सोने का भाव 144 रुपये यानी 0.32 फीसद की बढ़त के साथ 44,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में जून, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 44,431 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:04 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 162 रुपये यानी 0.25 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 66,014 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, सोमवार को मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 65,852 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। जुलाई, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 208 रुपये यानी 0.31 फीसद की बढ़त के साथ 67,126 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। वहीं, जुलाई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 66,918 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक स्तर पर सोने का दाम 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का दाम 7.60 डॉलर यानी 0.45 फीसद की बढ़त के साथ 1,685.60 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 4.94 डॉलर यानी 0.29 फीसद की बढ़त के साथ 1,688.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.15 डॉलर यानी 0.58 फीसद की तेजी के साथ 25.42 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.21 यानी 0.84 फीसद की बढ़त के साथ 25.34 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गैस सिलेंडर पर सब्सिडी राशि पाने के लिए आधार को एलपीजी कनेक्शन से ऑनलाइन करें लिंक, जानिए…..
Next: इतने सालों के इतिहास को बदनाम कर रही आलिया की फिल्म…, कांग्रेस MLA ने की ये मांग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.