Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गैस सिलेंडर पर सब्सिडी राशि पाने के लिए आधार को एलपीजी कनेक्शन से ऑनलाइन करें लिंक, जानिए…..
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

गैस सिलेंडर पर सब्सिडी राशि पाने के लिए आधार को एलपीजी कनेक्शन से ऑनलाइन करें लिंक, जानिए…..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
gas-1551434045-1611220555

क्या आप आधार को एलपीजी कनेक्शन से ऑनलाइन लिंक करना चाहते हैं? सरकार के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के तहत प्रत्येक सिलेंडर पर सब्सिडी राशि सीधे उपभोक्ता बैंक के खाते में जमा की जाती है। एलपीजी सब्सिडी के इस लाभ को लेने के लिए आधार को एलपीजी कनेक्शन से जोड़ना जरूरी है। ऐसे कई तरीके हैं जिनके माध्यम से दोनों को जोड़ा जा सकता है। इसे वेबसाइट के जरिये, कॉल करके, आईवीआरएस द्वारा या यहां तक ​​कि एसएमएस भेजकर भी कर सकते हैं।

आधार को एलपीजी कनेक्शन के साथ ऑनलाइन लिंक करने के लिए कौन से तरीके हैं जानिए

  • वेबसाइट rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx पर जाएं और जरूरी जानकारी भरें।
  • एलपीजी के रूप में ‘लाभ प्रकार’ का चयन करें और फिर एलपीजी कनेक्शन के अनुसार योजना के नाम का उल्लेख करें, जैसे भारत गैस कनेक्शन के लिए ‘बीपीसीएल’ और इंडेन गैस कनेक्शन के लिए ‘आईओसीएल’।
  • ड्रॉप-डाउन सूची से ‘वितरक नाम’ चुनें और एलपीजी उपभोक्ता संख्या दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर, ईमेल पता और आधार नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी मिलेगा। इसे आगे प्रोसेस करने के लिए OTP दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद डिटेल को संबंधित अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाएगा और इसकी जानकारी रजिस्टर्ड नंबर और साथ ही आईडी पर भेजी जाएगी।

LPG कनेक्शन के साथ आधार को SMS के जरिये लिंक कर सकते हैं

आधार को एलपीजी कनेक्शन से लिंक करने के लिए एलपीजी सेवा देने वाले को एक एसएमएस भेजा जा सकता है। एलपीजी वितरक के साथ मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक एसएमएस भेजें। नंबर वितरकों की वेबसाइटों से मिल जाएगा।

इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) के माध्यम से आधार को एलपीजी कनेक्शन के साथ लिंक कर सकते हैं

ग्राहकों को आधार को LPG कनेक्शन से जोड़ने के लिए इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) का भी उपयोग किया जा सकता है। हर जिले में एक अलग आईवीआरएस है और ग्राहक कंपनी की ओर से की गई सूची से अपने संबंधित जिले के लिए नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: IPL 2021 की तरह इन 6 शहरों में खेला जा सकता है T20 वर्ल्ड कप, BCCI बना रही है योजना
Next: सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी भी चमकी, जानें क्या हैं रेट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.