Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ममता बनर्जी को जिस तरह की चोटें लगी हैं, उस स्थिति में मरीजों को हम तीन से चार हफ्ते तक आराम के लिए कहते हैं : SSKM अस्पताल
  • देश

ममता बनर्जी को जिस तरह की चोटें लगी हैं, उस स्थिति में मरीजों को हम तीन से चार हफ्ते तक आराम के लिए कहते हैं : SSKM अस्पताल

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (12)

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक प्रगति हुई है। सरकारी अस्पताल एसएसकेएम के डॉक्टरों ने बताया कि बनर्जी को रात में अच्छी नींद आई। उन पर उपचार का अच्छा असर हो रहा है।

एसएसकेएम के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि हमारी टीम लगातार ममता बनर्जी की हालत पर नजर रखे हुए है। आज उनके बाएं पैर पर लगाया गया अस्थायी प्लास्टर काटकर देखा जाएगा कि चोट ठीक हुई है या नहीं। इसके अलावा अन्य जांच भी की जाएंगी। डॉक्टर ने बताया कि उनके बाएं पैर के टखने की सूजन घट रही है। अब उन्हें गर्दन, कंधे और कमर में ज्यादा दर्द नहीं हो रहा।

डॉक्टर ने बताया कि ममता बनर्जी को जिस तरह की चोटें लगी हैं, उस स्थिति में मरीजों को हम तीन से चार हफ्ते तक आराम के लिए कहते हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुख्यमंत्री व्हीलचेयर का इस्तेमाल भी कर पाएंगी।

ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के सवाल पर डॉक्टरों ने बताया कि टीम शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य की जांच करेगी, जिसके बाद फैसला लिया जाएगा। बता दें कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के समय अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस अघ्यक्ष को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कंगना रनौत ने 2024 चुनाव परिणाम को लेकर किया बड़ा दावा, ट्वीट पर फैंस जमकर दे रहे प्रतिक्रियाएं
Next: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होगा : पी. चिदंबरम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.