Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कंगना रनौत ने 2024 चुनाव परिणाम को लेकर किया बड़ा दावा, ट्वीट पर फैंस जमकर दे रहे प्रतिक्रियाएं
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

कंगना रनौत ने 2024 चुनाव परिणाम को लेकर किया बड़ा दावा, ट्वीट पर फैंस जमकर दे रहे प्रतिक्रियाएं

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (32)

 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पॉलिटिक्स ज्वाइन ना करते हुए भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस लगातार राजनीतिक पार्टी बीजेपी को सपोर्ट करती देखी जा रही हैं। चाहें किसान आंदोलन हो या कोई भी मुद्दा एक्ट्रेस अक्सर बीजेपी के सपोर्ट में खड़ी देखी जाती हैं। इसी कड़ी में कंगना ने ट्वीट कर एक नया दावा कर दिया है। एक्ट्रेस के मुताबिक साल 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही भारत के प्रधानमंत्री होंगे। एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।’

सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली पंगा क्वीन कंगना रनौत ने पीएम मोदी की सराहना में एक और ट्वीट किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस बड़ा दावा करती भी नजर आई हैं। एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं,’मैं सस्पेंड होने की कीमत पर कहती हूं, कि 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।’ कंगना के इस ट्वीट के बाद से ही प्रतिक्रियाओं का बाजार गर्म है। जहां कुछ लोग कंगना के सपोर्ट में दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं कुछ इसपर अपना मत देते हुए एक्ट्रेस से ही सवाल पूछने लगे हैं।

He does not need us we need him, Akhand Bharat needs him,what he needs is probably a little break from all the hostility/negativity he receives on our behalf,he will be pleased to get that break but we need to make sure we get him again as our Prime Minister #India_With_PM_Modi https://t.co/EV3eDtIJ4M

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 10, 2021

एक यूजर ने कंगना के ट्वीट पर लिखा,’कंगना मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। लेकिन, बीजेपी में एक नियम है जो खुद मोदी जी ने तय किया है। ये नियम है कि कोई भी पॉलिटिशियन 75 साल की उम्र के बाद चुनाव नहीं लड़ेंगे। 2024 में मोदी जी भी 75 के ऊपर ही होंगे, फिर अगर वही प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह उनका दिखावे वाला व्यवहार होगा।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शिव और सिद्ध योग में मनेगी महाशिवरात्रि, इस दिन शिव-पार्वती की पूजा से समस्त व्रतों का मिलेगा पुण्य
Next: ममता बनर्जी को जिस तरह की चोटें लगी हैं, उस स्थिति में मरीजों को हम तीन से चार हफ्ते तक आराम के लिए कहते हैं : SSKM अस्पताल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.