Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभी भी वक्त है हम चाहेंगे कि केंद्र सरकार सभी जाति, सभी धर्म, सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर के चलें : अशोक गहलोत
  • देश
  • मुख्य समाचार

अभी भी वक्त है हम चाहेंगे कि केंद्र सरकार सभी जाति, सभी धर्म, सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर के चलें : अशोक गहलोत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा वार किया है. दांडी मार्च के 91 बरस पूरा होने पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को सीधे रास्ते पर आना चाहिए, वरना जनता सीधे रास्ते पर ले लाएगी.

अशोक गहलोत ने कार्यक्रम में कहा, ‘कम से कम मोदी जी को चाहिए कि आरएसएस के मोहन भागवत जी से बात कर लें, घर में सलाह-मशविरा कर लें, अगर देश को एक रखना है, अखंड रखना है, सही रास्ते पर आ जाएं, वरना जनता सही रास्ते पर लेकर आएगी.’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तो सरकार है, यदि एक बार जनता ने आपको चुन लिया है अब आप वास्तव में 56 इंच का सीना दिखाओ. अभी तक तो सिर्फ कहा है, अब करके दिखाओ कि 6-7 साल तो हमने जल्दी-जल्दी में फैसले कर लिए, अब हम चाहेंगे कि सभी जाति, सभी धर्म, सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर के चलें.

अशोक गहलोत ने कहा कि अभी तो हिंदू-मुसलमान की बात हो रही है, जब हिंदू-मुसलमान का इनका एजेंडा खत्म हो जाएगा, फिर हिंदू को अलग-अलग बांटेंगे. फिर करेंगे कि ये दलित हैं, ये जनरल कास्ट के हैं, ये ओबीसी हैं.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के आंदोलन को लेकर कहा कि किसान चार महीने से बैठा हुआ है, ठंड से गर्मी भी आ गई है. दो सौ से अधिक लोगों की जान चली गई, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया. सरकार को अपनी सोच बदलनी चाहिए. अशोक गहलोत बोले कि जल्द से जल्द मसले का हल निकलना चाहिए.

आपको बता दें कि आजादी के 75 साल पूरे होने से 75 हफ्ते पहले ही यानी आज देशभर में कार्यक्रमों की शुरुआत हो रही है. इसके अलावा दांडी मार्च के 91 बरस पूरे होने पर भी कार्यक्रम हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को अहमदाबाद में आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज किया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हडकंप : फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता मनोज बाजपेयी हुए कोरोना पॉजिटिव
Next: नितीश सरकार विलय से पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के कई नेताओं ने राजद का दामन थामने का फैसला किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.