Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नितीश सरकार विलय से पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के कई नेताओं ने राजद का दामन थामने का फैसला किया
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

नितीश सरकार विलय से पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के कई नेताओं ने राजद का दामन थामने का फैसला किया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
upendra-kushwaha1-1543387228-1554294852-1554299566

बिहार की राजनीति में लगातार हलचल हो रही है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के जनता दल (यू) में मर्जर की संभावनाएं जताई जा रही हैं, लेकिन उससे पहले ही RLSP को बड़ा झटका लगा है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के कई नेताओं ने अब राजद का दामन थामने का फैसला किया है.

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा, महिला सेल की प्रमुख मधु मंजरी कार्यकर्ताओं के साथ RJD में शामिल हो रहे हैं.

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP का नीतीश कुमार की पार्टी JDU में मर्जर होने जा रहा है. दोनों नेताओं के बीच कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं. माना जा रहा है कि 14 मार्च को उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी की अहम बैठक के बाद इसे लेकर अंतिम निर्णय भी लेने वाले हैं. लेकिन ये फैसला होने से पहले ही पार्टी में टूट होती दिख रही है.

आपको बता दें कि बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी RLSP के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ दिया था. चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता भी पार्टी छोड़कर लालटेन का दामन थाम चुके हैं.

बीते महीनों में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में जबरदस्त टूट हुई है, जो अभी तक जारी है. ऐसे में लगातार लग रहे इन झटकों का मर्जर पर क्या असर पड़ता है, ये देखने वाली बात होगी.

गौरतलब है कि यूं तो नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का साथ लंबा रहा है, लेकिन 2013 में नाराजगी के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू छोड़ अपनी अलग पार्टी बना ली थी. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली थी.

Post navigation

Previous: अभी भी वक्त है हम चाहेंगे कि केंद्र सरकार सभी जाति, सभी धर्म, सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर के चलें : अशोक गहलोत
Next: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बॉम्बे बेगम्स वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग को रोकने की मांग की

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.