Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू कश्मीर: शोपियां के रावलपोरा में एक आतंकी हुआ ढेर, जारी है एनकाउंटर
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू कश्मीर: शोपियां के रावलपोरा में एक आतंकी हुआ ढेर, जारी है एनकाउंटर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
encounter

जम्मू कश्मीर के शोपियां ज़िले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बीते शनिवार शाम से मुठभेड़ चल रही थी और अब उसमे एक आतंकी मारा गया है। इस मामले में हाल ही में जम्मू कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ से संबंधित अपडेट जारी किया है। खबरों के अनुसार मुठभेड़ शोपियां के रावलपोरा इलाके में यह मुठभेड़ जारी है। कहा जा रहा है इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद संयुक्त अभियान के तहत इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया, उसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस मामले में आतंकियों की तरफ से हुई गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। ऐसे में अब तक एक आतंकी ढेर हो चुका है। बीते कल ही जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन (HM) से जुड़े 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट कर कहा कि, ‘आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करने वाले सात लोगों को शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार किया है।’ पुलिस का कहना है, ‘गिरफ्तार लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।’ इस मामले में अब जांच हो रही है।

आप सभी को बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक घर से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके पास से हथियार तथा गोला-बारूद जब्त किए थे। इस मामले में अधिकारियों ने यह भी बताया कि सेना, सीआरपीएफ, एसएसबी और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बिखेरयान गांव में संयुक्त धरपकड़ और तलाशी अभियान चलाया था।

Post navigation

Previous: जापान के टोचिगी में नए बर्ड फ्लू का कहर, 77 हजार मुर्गियों को मारने का आदेश
Next: मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार मिलने के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, सचिन वझे गिरफ्तार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.